हरियाणा में 7 दिन तक कड़ाके की ठंड, 4 जिलों में कोहरा-शीतलहर

हरियाणा में कड़ाके की ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के 4 जिलों अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में घने कोहरे के साथ ही शीत लहर का रेड अलर्ट जारी किया है। अन्य 10 जिलों पंचकूला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में 18 जनवरी तक न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम रहने की संभावना है। वहीं, अधिकतम तापमान भी 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं जाएगा। ऐसे में लोगों को ठंड से बचने के लिए विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं होने से ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है। इसके अलावा, हवा की गति कम होने से भी कोहरा बढ़ रहा है।

हरियाणा में पिछले 22 दिन से बेहद सर्द दिन दर्ज किए जा रहे हैं। पिछले 15 दिन से राज्य में घन से अतिघना कोहरा छाया हुआ है। सूबे के अधिकांश जिलों में घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी 25 मीटर के आसपास दर्ज की गई।

मौसम विभाग का कहना है कि 18 जनवरी तक घना कोहरा छाया रहेगा। उसके बाद की स्थिति आकलन किया जा रहा है। इस बारे में बुधवार को ही जानकारी मिल सकेगी।

सर्दियों में उत्तर भारत के क्षेत्र में कोहरा आना एक सामान्य घटना है, क्योंकि कोहरे के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। वातावरण में तापमान कम है, हवा की गति भी काफी कम है, नमी के साथ काफी मात्रा में एरोसोल मौजूद हैं।

हरियाणा में पिछले 46 दिन से सूखा पड़ा है। बीते एक दिसंबर को बारिश दर्ज की गई थी। फिलहाल अगले एक हफ्ते भी बारिश की संभावना नहीं है। हरियाणा को सर्दी के सितम से फिलहाल राहत के आसार नहीं है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version