Sanjay Dutt पहुंचे बागेश्वर धाम, बालाजी के किए दर्शन…

Mohit
By Mohit

Sanjay Dutt: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त आज मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम पहुंचे। यहां उन्होंने बालाजी महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद परिक्रमा कर मत्था भी टेका।

दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात की। उन्होंने संजय दत्त का स्वागत-सत्कार किया। मुलाकात के बाद एक्टर ने कहा- अब वह यहां आते रहेंगे। यह कमाल की जगह है। बालाजी महाराज की कृपा बनी हुई है।

देश और दुनिया के लोगों की आस्था का बड़ा केंद्र

संजय दत्त ने बागेश्वर धाम आकर कहा कि यह देश और दुनिया के लोगों की आस्था का बड़ा केंद्र है. यहां भक्तों की आस्था देखकर अभिभूत हो गया हूं. महाराज जी से मिलकर ऐसा लगा कि जैसे मैं इन्हें वर्षों से जानता हूं।

उनके साथ जो वक्त बिताया, वह मेरे जीवन का सबसे अच्छे वक्त में से एक है। मैं बार-बार बागेश्वर धाम आऊंगा। यह अद्भुत स्थान है. बालाजी सरकार की अद्भुत कृपा इस स्थान पर बनी हुई है।

संजय दत्त जल्द ही कई फिल्में आने वाली

वर्कफ्रंट की बात करें तो संजय दत्त जल्द ही कई फिल्में आने वाली हैं। इसमें ‘वेलकम टू द जंगल’ शामिल है। ये 2024 की मोस्ट-अवेटेड फिल्मों में शामिल है। संजय दत्त की ‘घुड़चढ़ी’ का ऐलान भी काफी पहले कर दिया गया था।

इसमें उनके अलावा रवीना टंडन और पार्थ समथान भी हैं। संजय दत्त की अपकमिंग फिल्मों में एक ‘मास्टर-ब्लास्टर’ भी है। इसमें टाइगर श्रॉफ भी उनके साथ नजर आएंगे। फिल्म फिरोज नाडियाडवाला बना रहे हैं।

 

Share This Article