Rohtak : हरियाणा के पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति हुड्डा ने कांग्रेस पार्टी को कहा अलविदा

पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्‌डा।
  • बोले- कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को ई-मेल से भेज दिया इस्तीफा
  • 12 फरवरी को ले सकते हैं भाजपा की सदस्यता

रोहतक : हरियाणा के पूर्व कांग्रेसी मंत्री कृष्ण मूर्ति हुड्‌डा ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया ।  उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को ई-मेल से इस्तीफा भेज दिया। अब वे 12 फरवरी को भाजपा जॉइन करने जा रहे हैं। इस दौरान वह शक्ति प्रदर्शन भी करेंगे। उन्होंने अपने समर्थकों को सेक्टर 6 स्थित राजीव गांधी स्टेडियम के मेन गेट पर इकट्‌ठा होने को कहा है। यहां से जुलूस बनाकर वे भाजपा के दफ्तर जाएंगे। उनकी भाजपा जॉइनिंग के वक्त भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी, संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा और पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान CM मनोहर लाल भी कार्यक्रम में आ सकते हैं।

कांग्रेस छोड़ने पर पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा ने कहा कि पार्टी में चल रही गलत नीतियों को लेकर उन्होंने राहुल गांधी से मिलने का प्रयास किया। वह पिछले 10 साल से केवल राहुल गांधी से मिलने के लिए समय मांगते रहे, लेकिन समय नहीं मिला। इसलिए कांग्रेस पार्टी छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पिता-पुत्र (भूपेंद्र हुड्‌डा-दीपेंद्र हुड्‌डा) की पार्टी बनकर रह गई है। दोनों किसी भी नेता को रोहतक में उभरने नहीं देते।

1991 से 1996 तक रहे श्रम मंत्री : वे हरियाणा की भजन लाल सरकार में मंत्री रह चुके हैं। पहले 1982 से 1986 तक उन्हें चेयरमैन बनाया गया था। इसके बाद 1991 से 1996 तक वे सरकार में श्रम मंत्री रहे। चुनाव में हार होने के बाद वह कांग्रेस में अनदेखी के आरोप लगा रहे थे।

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में करेंगे भाजपा पार्टी में

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में भाजपा पार्टी में होंगे शामिल: कांग्रेस छोड़ने के मामले में कृष्ण मूर्ति हुड्‌डा ने कहा कि कांग्रेस में कई अड़चनें रही हैं। जिसके लिए उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी। अब वे मुख्यमंत्री की मौजूदगी में भाजपा पार्टी में शामिल होंगे। इसके लिए वे जुलूस भी निकालेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version