Rohtak : भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह ने सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल

हिसार के सांसद बृजेंद्र सिंह पत्रकारों को बात करते हुए।
  • सांसद बोले- 250 किलोमीटर दूर है किसान, दिल्ली के आने जाने के रास्ते सील क्यों?
  • सरकार द्वारा रास्ता रोकना व  कीलें लगाना और रबड़ बुलेट चलाए जाने के खिलाफ हुं

रोहतक : रोहतक पहुंचे हिसार से बीजेपी के सांसद बृजेंद्र सिंह ने किसान आंदोलन को लेकर सरकारी की नीतियों पर सवाल उठाए। सरकार द्वारा रास्ते रोकना, कीलें लगाना, रबड़ बुलेट चलाए जाने पर कहा कि मैं इसका निजी रूप के पक्षधर नहीं हूं। उन्होंने कहा काफी समय तक प्रशासनिक अधिकारी भी रहा हूं, सरकार को लगता है, कानून व्यवस्था बिगड़ रही है तो इस तरह के कदम को उठाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि 250 किलोमीटर दूर किसान हैं, तो दिल्ली के आने-जाने वाले रास्ते सील क्यों किए है। यह समझ से परे है।

उन्होंने कहा कि उम्मीद थी की कृषि में सुधार होंगे, मगर उस तरह से कृषि में सुधार नहीं हुए। आज के समय कृषि में सुधार करने की बात है। हमारा कृषि में निवेश हुआ और जैसे की ट्यूबवेल लगाए और ट्रैक्टर लिए है। अभी हमारा बजट 47 लाख करोड़ है। जिसमें सब्सिडी 6 लाख करोड़ की। सब्सिडी सीधे किसान को ना मिलकर बड़े फर्टिलाइजर बनने वाली इंडस्ट्री को मिलती है। इसमें किसान को फर्टिलाइजर कम कीमत पर तो मिलता है मगर जो सब्सिडी मिलती वह किसान को नहीं मिल पाती।

किसान आंदोलन पर बोलते हुए कहा कि पहले जो आंदोलन हुआ और अब है उसमें फर्क है। पहले का आंदोलन तीन कृषि कानून लाए जाने पर किसानों में एक शंका और भ्रांति हो गई थी, उसमे उनकी राय नहीं ली गई। उनकी जमीन जा सकती है। जिसके कारण उस समय की स्थिति विस्फोटक हुई, मगर इस समय जो आंदोलन है वह उसके दूसरी मांगों को लेकर है। जिसमें मुख्य मुद्दा एमएसपी है। उस समय तीन कृषि कानून वापस लिए गए थे, अब भी समाधान सरकार निकाल लेगी।

 सांसद बोले- राष्ट्रवाद के कारण लोग बीजेपी को दे रहे है वोट : बीजेपी में कांग्रेस के नेता जॉइन करने पर बोले कि कोई मुख्यमंत्री रहे वे भी बीजेपी जॉइन कर रहे है, उनको लगता है कि बीजेपी स्थायी सरकार दे रही है। वे सत्ता के बगैर नहीं रह सकते इसलिए बीजेपी में आ रहे है। बीजेपी का सबसे बड़ा संगठन है और राष्ट्रवाद के कारण लोग बीजेपी को वोट भी दे रहे है।