रणवीर इलाहाबादिया विवाद: बढ़ी मुश्किलें, जांच के लिए असम पुलिस मुंबई रवाना
YouTuber Ranveer Allahabadia Controversy – यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया की विवादित टिप्पणी पर बवाल बढ़ता जा रहा है। ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के कारण सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त आलोचना हो रही है। इस विवाद के चलते उनके खिलाफ कई जगह एफआईआर भी दर्ज हो चुकी हैं।
लाइव अपडेट्स
🔹 11:59 AM
अपूर्वा मुखीजा पहुंचीं पुलिस स्टेशन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंटेंट क्रिएटर और इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा उर्फ ‘द रिबेल किड’ अपना बयान दर्ज कराने के लिए मुंबई के खार पुलिस स्टेशन पहुंचीं। वह कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के पैनल में मौजूद थीं, जहां रणवीर इलाहाबादिया ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। एफआईआर में उनका भी नाम शामिल है।
🔹 11:33 AM
अशोक पंडित ने दी प्रतिक्रिया
फिल्म निर्माता और सामाजिक कार्यकर्ता अशोक पंडित ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि उन्होंने पहले ही इस टिप्पणी पर आपत्ति जताई थी, लेकिन तब उन्हें ही ट्रोल किया गया था।
🔹 11:10 AM
असम पुलिस की टीम मुंबई रवाना
असम पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्टि की है कि गुवाहाटी क्राइम ब्रांच द्वारा रणवीर इलाहाबादिया, आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह, अपूर्वा मुखीजा, समय रैना समेत कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के खिलाफ अश्लीलता फैलाने और अनुचित चर्चा में शामिल होने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच के लिए असम पुलिस की एक टीम अब मुंबई रवाना हो चुकी है।