Panipat : पानीपत में पति के साथ पैदल घर लौट रही महिला को कार ने मारी टक्कर, मौत

Ravinder
  • मृतक महिला की जैकेट कार में फंसी, आरोपी ड्राइवर 300 मीटर घसीटकर ले गया

पानीपत : हरियाणा में पानीपत शहर के NFL विकास नगर में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां एक महिला को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के दौरान महिला की जैकेट कार में अटक गई। जिसके बाद आरोपी ड्राइवर तेजगति से उसे 300 मीटर दूर तक घसीटता ले गया। इसके बाद वह उसे गंभीर हालत में मौके पर छोड़कर फरार हो गया। महिला को सिविल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी के खिलाफ शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

मृतक महिला 3 बच्चों की मां थी : सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी शिकायत में बबलू यादव ने बताया कि वह मूलरूप से बिहार के नालंदा का रहने वाला है। हाल में वह पानीपत के राज नगर में रहता है। वह यहां एक कंपनी में अपनी पत्नी सुधा (38) के साथ काम करता है। 23 फरवरी की रात करीब 8 बजे दंपती कंपनी से घर के लिए पैदल-पैदल CISF रोड विकास नगर जा रहे थे। जब वे गली नंबर 5 के सामने पहुंचे तो पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार सफेद कार नंबर HR06AG7152 ने उसकी पत्नी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद आरोपी मौके पर जुटी भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया। महिला तीन बच्चों की मां थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version