Pakistan’s T20 World Cup squad: PCB का बंपर ऐलान! T20 World Cup जीतो और करोड़पति बनो, हर खिलाड़ी को मिलेंगे करोड़ों रुपए

Mohit
By Mohit

Pakistan’s T20 World Cup squad: पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार PCB के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने T20 वर्ल्ड कप 2024 ट्रॉफी जीतने पर टीम के लिए प्राइस मनी का एलान किया है। नकवी ने कहा कि अगर पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप जीतती है तो हर खिलाड़ी को 100,000 डॉलर का पुरस्कार दिया जाएगा। फिलहाल यह रकम पाकिस्तान में 2 करोड़ 77 लाख से ऊपर और भारत में 83 लाख 38 हजार रुपए के बराबर है।

पाकिस्तान को टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी का इंतजार

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने भी लंबे समय से टी-20 वर्ल्ड कप नहीं जीता है। पाकिस्तान ने आखिरी बार यूनिस खान की कप्तानी में साल 2009 में टी-20 वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया था।

इसके बाद से ही पाकिस्तान को टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी का इंतजार है। पाकिस्तान एक बार फिर से बाबर आजम की कप्तानी टी-20 वर्ल्ड कप को जीतन की कोशिश करेगी।

पाकिस्तान T20I टीम

बाबर आजम (कप्तान), अबरार अहमद, आजम खान, फखर जमां, हारिस रऊफ, हसन अली, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, अब्बास अफरीदी, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद रिजवान, इरफान खान नियाज, नसीम शाह, सईम अय्यूब, सलमान अली आगा, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, उस्मान खान।

Share This Article