पराक्रम दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पराक्रम दिवस के मौके पर स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि नेताजी का देश की स्वतंत्रता के लिए अटूट समर्पण आज भी प्रेरित करता है।

प्रधानमंत्री ने कहा, “पराक्रम दिवस पर भारत के लोगों को बधाई। आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर हम उनके जीवन और साहस का सम्मान करते हैं। हमारे देश की स्वतंत्रता के लिए उनका अटूट समर्पण आज भी प्रेरित करता है।”

पीएम मोदी आज शाम लाल किले में पराक्रम दिवस समारोह में भी शामिल होंगे। इस अवसर पर पुरालेखों की प्रदर्शनियां, दुर्लभ तस्वीरें और दस्तावेज प्रदर्शित की जायेंगी जिनसे नेताजी और आजाद हिंद फौज की उल्लेखनीय यात्रा का परिचय मिलेगा। ये समारोह 31 जनवरी तक चलेगा।

इससे पहले पराक्रम दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले साल अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 द्वीपों का नामकरण परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर किया था।

बंगाल में निकाली गई रैली

पराक्रम दिवस के मौके पर पश्चिम बंगाल में भी कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। कोलकाता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके अलावा, शहर में एक रैली भी निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और नेताजी के विचारों को याद किया।

रैली में शामिल लोगों ने कहा कि नेताजी भारत के लिए एक प्रेरणा हैं। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया। उनके विचार आज भी हमारे लिए प्रासंगिक हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version