MI Vs RCB IPL Update: वानखेड़े में आज है धमाकेदार मैच, जानें वेदर कंडीशन पिच का हाल

By Mohit

MI Vs RCB IPL Update: IPL में आज मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होना है। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां की पिच लाल मिट्टी से बनी है, जिससे उछाल अच्छा मिलता है और गेंद आसानी से बैट पर आती है।

यहां स्पिनरों को विकेट चटकाने के लिए मशक्कत करनी पड़ती है। पिच में घास भी नहीं होती है, जिससे तेज गेंदबाजों को भी कम ही मदद मिलती है। यहां टॉस की भूमिका काफी अहम रहती है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस:

हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रोमारियो शेफर्ड, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला जेराल्ड कूट्जी और जसप्रीत बुमराह।
इम्पैक्ट प्लेयर : आकाश मधवाल।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु :

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सौरव चौहान, रीस टॉप्ली, मयंक डागर, यश दयाल और मोहम्मद सिराज।
इम्पैक्ट प्लेयर : महिपाल लोमरोर।

Share This Article
Exit mobile version