करनाल में प्रेमी संग फरार विवाहिता के साथ लाखों के गहने और कैश

हरियाणा के करनाल जिले में एक विवाहिता अपने प्रेमी संग फरार हो गई। विवाहिता के साथ लाखों रुपए के गहने और कैश भी ले गई। पुलिस ने पीड़ित पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी प्रेमी की तलाश शुरू कर दी है।

घटना करनाल के घरौंडा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़ित पति ने पुलिस को बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। बुधवार को उसकी पत्नी घर पर अकेली थी और वह खेत में गया हुआ था। शाम को जब वह वापस आया तो उसे उसकी पत्नी घर पर नहीं मिली।

पीड़ित पति ने बताया कि उसने आस पड़ोस में अपनी पत्नी की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। बाद में उसने अपने ससुराल व अन्य जगहों पर भी पता किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित पति ने बताया कि उसकी पत्नी के साथ उसका कोई लड़ाई झगड़ा भी नहीं हुआ था।

देर शाम को जब पीड़ित पति कहीं नहीं मिला तो उसने घर पर आकर सामान चेक किया। जिसमें से घर से लाखों रुपए के आभूषण व नकदी गायब मिली। गुरुवार को जब बैंक खाते में जाकर पैसे चेक किए तो वहां से पैसे निकले हुए थे। जिसके बाद उसे शक हुआ की उसकी पत्नी को इंद्री निवासी राहुल नाम का लड़का को साथ लेकर गया है।

घरौंडा थाना के जांच अधिकारी राम अवतार ने बताया कि पीड़ित पति की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी लड़के व विवाहिता की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले में हर पहलू पर गहनता से जांच कर रही है।

पुलिस को शक है कि आरोपी प्रेमी ने विवाहिता को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस आरोपी प्रेमी को जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कह रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version