Flood Alert: सभी नदियों में खतरे से ऊपर बह रहा पानी, बड़ी तबाही की आशंका

Flood Alert: लगातार हो रही बारिश और नदियों में बढ़ते जल स्तर ने कई राज्यों में खतरे की घंटी बजा दी है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार से लेकर असम तक की ज्यादातर नदियों में पानी खतरनाक स्तर से ऊपर बह रहा है। इस स्थिति पर गृह मंत्रालय को भी सूचित कर दिया गया है।

[ez-toc]

बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति

बिहार की प्रमुख और सहायक नदियों में जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। मधुबनी, पूर्णिया, दरभंगा, सुपौल, मुजफ्फरपुर, वैशाली समेत बीरपुर, कमातुल, और सहराघाट जैसे इलाकों में नदियां उफान पर हैं। अधवारा, महानंदा, कोसी, और गंडक नदियों का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। विशेष रूप से, मधुबनी में अधवारा नदी का जल स्तर खतरनाक स्तर से लगभग पौने तीन मीटर ऊपर बह रहा है। पूर्णिया में महानंदा नदी भी खतरनाक स्तर से ऊपर बह रही है, और दरभंगा के कमाथुल में भी नदियों की स्थिति चिंताजनक है।

असम और नॉर्थ ईस्ट में बाढ़ की तबाही

बिहार के अलावा, असम और नॉर्थ ईस्ट की नदियों में भी बाढ़ ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। असम के धुबरी जिले से बहने वाली ब्रह्मपुत्र नदी का जल स्तर खतरनाक स्तर से आधा मीटर ऊपर बह रहा है, जिससे पूरे इलाके में तबाही मची हुई है। नॉर्थ ईस्ट के अन्य इलाकों में भी नदियों का जल स्तर खतरनाक स्तर पर है।

Share This Article
Exit mobile version