Jhalak Dikhhla Jaa 11 Winner: बिहार की मनीषा रानी ने जीता झलक दिखला जा-11 की ट्रॉफी, मिला इतना कैश प्राइज

Jhalak Dikhhla Jaa 11 Winner

Jhalak Dikhhla Jaa 11 Winner:  बिहार की चुलबुली मनीषा रानी का सपना पूरा हो गया है। वह भले ही बिग बॉस ओटीटी सीजन-2 की ट्रॉफी जीतने से चूक गई हों, लेकिन उन्होंने झलक दिखला जा-11 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है।

विनर बनने के साथ उन्हें 30 लाख रुपए कैश प्राइज मिला है। मनीषा रानी ये रियलिटी शो जीतने के बाद इमोशनल हो गईं। उन्होंने कहा कि मेरे पास शब्द कम हैं। एक छोटे से गांव से आई लड़की ने बड़े सपने देखे थे।

शो जीतने के बाद मनीषा के कोरियोग्राफर आशुतोष पवार भावुक हो गए और उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि वे सीजन के विनर हैं।

उन्होंने फैंस को धन्यवाद दिया और कहा कि अगर वह एक सहायक कोरियोग्राफर बनकर यहां तक आ सकते हैं तो वे भी इसे हासिल भी कर सकते हैं।

मनीषा रानी का अनफ़िल्टर्ड स्वभाव और कातिलाना डांस मूव्स उन्हें बाकी के कंटेस्टेंट्स से अलग करता है। बहुत ही कम समय में वह कई लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही हैं।

ग्रैंड फिनाले में सारा अली खान, विजय वर्मा और हुमा कुरेशी जैसे फेमस बॉलीवुड सितारे शामिल हुए।