Lok Sabha Election: UP में सपा और कांग्रेस का गठबंधन होगा। सपा और कांग्रेस में बात बन गई है। इस गठबंधन पर अखिलेश यादव ने बोला है कि अंत भला तो सब भला।
बहुत जल्द सब चीजें साफ हो जाएंगी। कांग्रेस से गठबंधन होगा। INDIA गठबंधन बहुत आगे बढ़ चुका है। सपा कांग्रेस को यूपी में 17 सीटें देगी। शीट शेयरिंग को लेकर बात बन गई है।
अखिलेश यादव ने बताया कि समाजवादी पार्टी की कोशिश रहेगी कि आने वाले समय में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा जाए और उन्हें जिम्मेदारी दी जाए। उन्होंने यह भी जताया कि आज शाम को ही सीट बंटवारे का ऐलान हो सकता है।
इस घोषणा के बाद, यूपी में कुल 80 लोकसभा सीटों के लिए आने वाले चुनाव में सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन की तैयारी में एक बड़ा कदम हुआ है।
दोनों ही पार्टियों के बीच तीन सीटों पर दावेदारी को लेकर पेच फंस गया था, जिस पर अब समझौता हो गया है। सूत्रों के अनुसार, सपा ने कांग्रेस को 17 से 19 सीटें देने पर राजी हो गई है।