Kisan Andolan Live: किसान आंदोलन में इस बार भी शुरू हुआ मौतों का सिलसिला, एक किसान चली गई जान

Kisan Andolan Live:  पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर हजारों किसान जुटे हुए हैं, जो दिल्ली जाने की जिद पर अड़े हैं। इस बीच गुरदासपुर के एक किसान की मौत हो गई है। शंभू बॉर्डर पर हो रहे प्रदर्शन में शामिल 63 साल के किसान सरदार ज्ञान सिंह की तबीयत खराब हुई और उनकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि 2 दिन पहले आंसू गैस के गोले के कारण उन्हें दिक्कत हो गई थी। इसके बाद वे ठीक हो गए थे। पिछले आंदोलन में कई किसानों की मौत हुई थी।

बता दें संयुक्त किसान मोर्चा और मजदूर संघ ने आज ग्रामीण भारत बंद बुलाया है। इसमें गांवों में दुकानें बंद करने और किसानों के खेतों में काम न करने को कहा गया है।

हरियाणा, पंजाब और हिमाचल में बाजार बंद हैं। रोडवेज की बसें नहीं चल रही हैं। राजस्थान में हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बंद का असर है।

किसानों के समर्थन में अब हरियाणा में भी प्रदर्शन की तैयारी है। BKU (चढ़ूनी) के कार्यकर्ता आज हरियाणा के सभी टोल दोपहर 12 से 3 बजे तक फ्री करेंगे। वहीं, गुरुवार 15 फरवरी को चंडीगढ़ में किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के बीच तीसरे दौर की बातचीत ​भी बेनतीजा रही।

बैठक देर रात में करीब साढ़े 5 घंटे चली। सूत्रों के अनुसार, सरकार ने एमएसपी पर कानून बनाने के लिए कमेटी बनाने का प्रस्ताव दिया, जिसमें किसान और सरकार दोनों के प्रतिनिधि होंगे। किसान नेता एमएसपी गारंटी पर अड़े रहे।

मीटिंग में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल, नित्यानंद राय के साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहे। अब रविवार 18 फरवरी शाम 6 बजे फिर से बैठक होगी। तब तक दोनों पक्षों ने शांति बनाए रखने का आश्वासन दिया है।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version