Kisan Andolan LIVE : चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्रियों और किसानों की बैठक शुरू, हल न निकला तो कल किसान करेंगे ये काम, पढ़ें पूरी खबर

isan Andolan LIV

Kisan Andolan LIVE :  चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्रियों और किसानों की बैठक शुरू हो चुकी है। इसमें केंद्र से 3 मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल और नित्यानंद राय मौजूद हैं। इसी के साथ सरवण पंधेर और जगजीत डल्लेवाल समेत 14 किसान नेता इसमें मौजूद हैं।

पंजाब की तरफ से CM भगवंत मान और कृषि मंत्री गुरमीत खुडि्डयां बैठक में आए हैं। बता दें इस आंदोलन के दौरान अब तक एक किसान और सब इंस्पेक्टर की हार्ट अटैक से जान जा चुकी है। यह चौथी बठैक है। किसानों ने कहा अगर इस बैठक में भी कोई हल नहीं निकला तो किसान दिल्ली की ओर बढ़ेंगे।

वहीं आज रविवार दोपहर हरियाणा में भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी ग्रुप) की कुरुक्षेत्र में किसान-खाप पंचायत हुई। जिसमें फैसला लिया गया कि प्रदेश के सभी किसान संगठन और खाप पंचायतें एक साथ आंदोलन करेंगी।

केंद्र सरकार ने पंजाब के 7 जिलों पटियाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, बठिंडा, मानसा, मोहाली और मुक्तसर के कुछ हिस्सों में 24 फरवरी तक इंटरनेट बंद करा दिया है।

हरियाणा के भी 7 जिलों में 19 फरवरी की रात 12 बजे तक इंटरनेट बंद रहेगा। इन जिलों में अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा शामिल हैं।