Karnataka Government Protest: कर्नाटक की पूरी सरकार दिल्ली में, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, जानें क्या है वजह

Mohit
Karnataka Government Protest

Karnataka Government Protest: कर्नाटक सरकार आज दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करेगी। CM सिद्धारमैया के नेतृत्व में कांग्रेस के सभी 135 विधायक, 28 MLC और 6 सांसद जंतर-मंतर पर केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

सिद्धारमैया ने केंद्र की तरफ से कर्नाटक के प्रति अन्याय और उपेक्षा की बात कहते हुए चलो दिल्ली का नारा दिया है। अपने प्रदर्शन के लिए उन्होंने कर्नाटक से संबंध रखने वाले सभी केंद्रीय मंत्रियों-सांसदों से भी समर्थन मांगा है।

मंत्री प्रिंयक खरगे ने मीडिया के साथ बातचीत करते हुए यह बताया कि उनकी चार-पांच मांगें हैं। उन्होंने विशेषकर करों के हस्तांतरण और सूखा राहत राशि की मांग की है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक एक आर्थिक महाशक्ति है और केंद्र को इस बात का समझना चाहिए।

उनका कहना है कि वे करों के हस्तांतरण पर कन्नड़ लोगों के हितों की रक्षा के लिए हैं और प्रदेश को सूखा राहत राशि भी प्रदान नहीं की गई है।

दिल्ली के जंतर मंतर पर अपने विरोध प्रदर्शन के दौरान, कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार न कहा कि कर्नाटक दूसरा सबसे बड़ा राज्य है जो इस देश को सबसे अधिक राजस्व दे रहा है। हम अपने अधिकार मांग रहे हैं, हम अपना हिस्सा मांग रहे हैं।हम यहां यह दिखाने आए हैं कि हम सभी यहां कर्नाटक के लोगों के लिए लड़ रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment