Karnal : अधेड़ महिला की हत्या कर शव खेतों में फेंका

शाहपुर के खेतों में मिला महिला का शव।

करनाल : जिले के एक गांव में अधेड़ महिला की हत्या कर शव खेतों में फेंक दिया गया। शव नग्न अवस्था में मिला है। महिला का रेप कर हत्या करने की आशंका है। घटना की सूचना के बाद पुलिस व FSL की टीम मौके पर पहुंची। FSL की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला संगोहा गांव की रहने वाली है, जिसका नाम कमलेश पत्नी महेंद्र है। कमलेश के पति की मौत 12 साल पहले हो चुकी है। मृतका के पास एक लड़का और एक लड़की है। लड़की की शादी हो चुकी है और लड़का भी अपनी बहन के पास रहता था।

शाहपुर के खेतों में पड़ा मिला था शव : महिला मूल रूप से रिंडल गांव की है। जिसकी शादी शाहपुर गांव में हुई थी। रिंडल के बाद महिला का परिवार संगोहा में रहने लगा था। आज सुबह शव शाहपुर के खेतों में मिला। शव को देख आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।

मामले की जांच कर रही है पुलिस : पुलिस ने मौके पर ही FSL की टीम को भी बुला लिया। महिला का शव मिलने से आसपास के एरिया में सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्ट्या हत्या का मामला बताया जा रहा है और रेप की भी संभावना जताई जा रही है। जांच अधिकारी ने बताया कि महिला का शव मिला है। पोस्टमॉर्टम के लिए शव को भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version