INSAT-3DS लॉन्चिंग लाइव: उल्टी गिनती शुरू, जीएसएलवी रॉकेट से होगा प्रक्षेपण

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा मौसम उपग्रह INSAT-3DS के प्रक्षेपण की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। यह उपग्रह जीएसएलवी एफ14 रॉकेट की मदद से पृथ्वी की भूस्थैतिक कक्षा में स्थापित किया जाएगा। अभी तक सभी चीजें योजना के अनुसार सही तरीके से हो रही हैं।

INSAT-3DS के काम करने के बाद मौसम की सटीक जानकारी मिल सकेगी और साथ ही प्राकृतिक आपदाओं की भी समय पूर्व सूचना मिलेगी। इससे बचाव और राहत कार्यों में मदद मिलेगी।

यह उपग्रह समुद्र की सतह का बारीकी से अध्ययन करेगा, जिससे मौसम की सटीक जानकारी मिल सकेगी, साथ ही प्राकृतिक आपदाओं के बारे में भी ज्यादा बेहतर अनुमान लगाया जा सकेगा। जब प्राकृतिक आपदाओं की पहले ही सटीक जानकारी मिलेगी तो उन्हें रोकने के भी प्रभावी उपाय किए जाएंगे।

लाइव अपडेट:

  • 12:53 PM, 17-FEB-2024:
     प्राकृतिक आपदाओं के बारे में बेहतर जानकारी मिल सकेगी
  • 12:47 PM, 17-FEB-2024:
     INSAT-3DS लॉन्चिंग की उल्टी गिनती शुरू, जीएसएलवी रॉकेट से होगा प्रक्षेपण
  • 12:45 PM, 17-FEB-2024:
     INSAT-3DS सैटेलाइट की लॉन्चिंग शनिवार शाम 5.35 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version