India Maldives Conflict: मालदीव से भारतीय सैनिकों की शुरू हुई वापसी, लौटे इतने सैनिक…

Mohit
By Mohit

India Maldives Conflict: मालदीव से भारतीय सैनिकों के वापस आने का सिलसिला शुरू हो गया है। पहले चरण में कुछ मालदीव के अड्डू शहर में हेलीकॉप्टर संचालन करने वाले करीब 25 सैनिक भारत वापस आ गए हैं।

रवाना होने से पहले इन सैनिकों ने हेलीकॉप्टर का संचालन भारत के टेक्निकल एक्सपर्ट्स की टीम को सौंप दिया है। हालांकि रक्षा मंत्रालय की तरफ से अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है। 10 मई तक बचे हुए भारतीय सैनिक भी भारत लौट आएंगे।

मिहारू की रिपोर्ट के अनुसार, मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल ने भारतीय सैनिकों की वापसी की पुष्टि की है। हालांकि मालदीव या भारतीय अधिकारियों की ओर से इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

बता दें, पिछले साल सत्ता में आने के बाद मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने कहा था कि मालदीव की समुद्री सीमा पर गश्त के लिए तैनात किसी भी भारतीय सुरक्षाकर्मी को देश में रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

उन्होंने कहा था कि 10 मई के बाद किसी भी भारतीय सैनिक को, यहां तक कि सिविल ड्रेस में भी द्वीपसमूह में रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

मालदीव के नए राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू को चीन का समर्थक माना जाता है। राष्ट्रपति बनने के बाद उन्होंने चीन की यात्रा भी की थी, इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच कई

समझौतों पर भी हस्ताक्षर किए गए। चीन यात्रा से लौटने के बाद मुइज्जू ने भारत को आंख दिखाना शुरू कर दिया, इसी दौरान उन्होंने भारतीय सैन्य दलों की वापसी का भी आदेश दिया था।

Share This Article