बेंगलुरु में हेड कॉन्स्टेबल ने किया आत्महत्या: पत्नी और ससुर पर उत्पीड़न का आरोप
बेंगलुरु में एक पुलिस हेड कॉन्स्टेबल ने उत्पीड़न से तंग आकर अपनी जान दे दी। घटना शुक्रवार रात की है, जब हुलिमावु पुलिस स्टेशन में तैनात तिप्पन्ना ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने अपने सुसाइड नोट में अपनी पत्नी और ससुर पर उत्पीड़न का आरोप लगाया।
पत्नी से विवाद के बाद उठाया कदम
पुलिस के मुताबिक, तिप्पन्ना अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद घर लौटे थे। घर लौटने के बाद उनकी पत्नी से तीखी बहस हुई। इसके बाद वह घर से निकल गए और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
तिप्पन्ना ने कन्नड़ भाषा में लिखे अपने सुसाइड नोट में दावा किया कि उनके ससुर ने 12 दिसंबर को शाम 7:26 बजे उन्हें धमकी दी थी। ससुर ने कहा था कि या तो मर जाओ या मार दिए जाओ, ताकि उनकी बेटी शांति से रह सके।
2021 में हुई थी शादी
तिप्पन्ना की शादी साल 2021 में हुई थी, और उनकी कोई संतान नहीं थी। पारिवारिक विवाद के चलते उन्होंने यह कठोर कदम उठाया। रेलवे अधिकारियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
पत्नी और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने सुसाइड नोट और प्रारंभिक जांच के आधार पर तिप्पन्ना की पत्नी और ससुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और आपराधिक धमकी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या से जुड़ी दूसरी घटना
इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या से जुड़ी दूसरी घटना
यह घटना हाल ही में बेंगलुरु में हुई इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या के बाद सामने आई है। अतुल ने भी अपनी अलग रह रही पत्नी और उसके परिवार पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली थी।