Gold-Silver Price Today: सोने की कीमतों में भारी उछाल, जानें आज कितना महंगा हुआ गोल्ड और सिल्वर

Gold-Silver Price Today: आज सोने की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला है। आज 10 ग्राम सोने का भाव 600 रुपए तक चढ़ गया है। मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 58,750 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 64090 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

दिल्ली में 22 कैरेट की कीमत 58,900 रुपए और 24 कैरेट की कीमत 64,240 रुपए हैं। बता दें कि उत्पाद शुल्क, राज्य करों और निर्माण शुल्क के कारण भारत भर में सोने की कीमत अलग-अलग होती हैं।

शुक्रवार को कॉमेक्स पर सोने का भाव 2 फीसदी या 41 डॉलर बढ़कर 2095.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंचा। सोना हाजिर भी 1.89 फीसदी या 38.62 अंक की वृद्धि के साथ 2082.92 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

इसके अलावा, चांदी की वैश्विक मूल्य में भी शुक्रवार को भारी बढ़ोतरी हुई, कारंसी कीमत 2.09 फीसदी या 0.48 डॉलर बढ़कर प्रति औंस 23.36 डॉलर पर बंद हुआ, जबकि चांदी हाजिर 1.98 फीसदी या 0.45 डॉलर की वृद्धि के साथ 23.12 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई।

ऐसे जानें घर बैठे सोने-चांदी

आप मिस्ड कॉल करके सोने-चांदी के भाव की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा, शनिवार और रविवार को रेट्स जारी नहीं किए जाते हैं।

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट्स जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं। रेट्स की जल्दी से एसएमएस के जरिए प्राप्त हो जाएंगे। इसके अलावा, आप www.ibja.co या ibjarates.com पर जाकर लगातार अपडेट्स की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

 

 

 

 

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version