पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार: बेटी ने दी मुखाग्नि, तीनों सेनाओं ने दी सलामी

Rajiv Kumar

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार: बेटी ने दी मुखाग्नि, तीनों सेनाओं ने दी सलामी

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का शनिवार को दिल्ली के निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनका पार्थिव शरीर सेना की तोपगाड़ी पर निगमबोध घाट लाया गया, जहां तीनों सेनाओं ने उन्हें सलामी दी। राजकीय सम्मान के बाद अंतिम संस्कार की सभी रस्में पूरी की गईं।


परिवार ने दी अंतिम विदाई

मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर और उनकी तीन बेटियां उपिंदर सिंह (65), दमन सिंह (61), और अमृत सिंह (58) इस मौके पर उपस्थित थीं। बड़ी बेटी उपिंदर सिंह ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की।


राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

निगमबोध घाट पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी दिवंगत नेता को अंतिम विदाई दी।

मनमोहन सिंह की नीली पगड़ी बनी पहचान


अंतिम संस्कार के दौरान भी मनमोहन सिंह को उनकी पसंदीदा नीली पगड़ी पहनाई गई। उन्होंने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के रंग को अपनी पगड़ी का सिग्नेचर कलर बना लिया था।

मनमोहन की पार्थिव देह से तिरंगा उतारकर परिजनों को सौंपा गया।


अंतिम यात्रा का सफर

सुबह 9:30 बजे डॉ. मनमोहन सिंह की पार्थिव देह को उनके आवास से कांग्रेस मुख्यालय लाया गया, जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई, जिसमें राहुल गांधी भी शामिल रहे।

अंतिम वक्त में मनमोहन सिंह को उनकी सिग्नेचर नीली पगड़ी पहनाई गई थी।

निधन की खबर

डॉ. मनमोहन सिंह का निधन गुरुवार रात 92 वर्ष की आयु में हुआ। वे लंबे समय से बीमार थे। दिल्ली स्थित AIIMS में रात 9:51 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

निगम बोध घाट पर राष्ट्रपति मुर्मु, पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ और गृह मंत्री शाह।

Share This Article