Foreigner Woman Molest in Delhi: जंगल में खींचा, कपड़े फाड़े…’, विदेशी महिला से दरिंदगी

Foreigner Woman Molest in Delhi

Foreigner Woman Molest in Delhi: दक्षिणी दिल्ली के महरौली स्थित 100 फुटा रोड पर युगांडा की युवती से दरिंदगी का मामला सामने आया है। 2 आरोपियों ने दुष्कर्म के इरादे से युवती को जंगल में खींचा।

खून से लतपथ छोड़कर फरार

पीड़िता के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके सारे कपड़े फाड़ दिए और लूटपाट की। उसके सिर पर पत्थर से वार किया और उसे खून से लतपथ छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया।

रोजगार वीजा पर आई थी भारत

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि युवती वर्ष 2023 में रोजगार वीजा पर भारत आई थी। कुछ समय तक उसे एक जगह नौकरी मिली। फिर यहां से नौकरी छूट गई। अब करीब तीन महीने से वह बेरोजगार थी। वह जगह जगह नौकरी की तलाश में घूम रही थी। फिलहाल युवती एम्स में उपचाराधीन है। उसके सिर में गहरी चोट आई है।

अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

वहीं, पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि पुलिस ने वारदात की जानकारी के बाद ही अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छापेमारी शुरू कर दी। एक सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध पुलिस को नजर आए। पुलिस ने दोनों को सतबड़ी गांव से गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान 100 फुटा रोड छतरपुर पहाड़ी निवासी मनोज उर्फ जितेंद्र उर्फ किन्नू और रिंकू कश्यप के रूप में हुई है।