Delhi News: दिल्ली में राष्ट्रपति शासन की तैयारी…आप ने किया दावा

Delhi News

Delhi News: दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा ‘दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की तैयारी की जा रही है। LG गृह मंत्रालय को पत्र क्यों लिख रहे हैं।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार को गिराने की साजिश हो रही है। केजरीवाल को हटाना नामुमकिन है। BJP केजरीवाल को कभी नहीं हरा सकती। दिल्ली में अधिकारियों की पोस्टिंग और ट्रांसफर पर रोक लगा रखी है।’

आतिशी ने कहा कि दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाना गैरकानूनी और असंवैधानिक होगा। दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल जी को बहुमत दिया है।

17 फरवरी को दिल्ली विधानसभा में विश्वास मत साबित किया था। जब तक अरविंद केजरीवाल के पास बहुमत है तब तक राष्ट्रपति शासन नहीं लगाया जा सकता। ये जनता के बहुमत का अपमान है।

आतिशी ने कहा कि 2016 में उत्तराखंड में भी ऐसा किया गया था जोकि गैरकानूनी था। दिल्ली के लोगों को डरना नहीं है। इस लड़ाई को हम सड़क से लेकर संसद तक लड़ेंगे। दिल्ली वालों का हक मरने नहीं देंगे। दिल्ली की महिलाओं को 1000 रुपए महीना दिलाएंगे।