दिल्ली को मिली नई मुख्यमंत्री: रेखा गुप्ता ने ली शपथ, 6 विधायकों को मंत्री पद

दिल्ली को मिली नई मुख्यमंत्री: रेखा गुप्ता ने ली शपथ, 6 विधायकों को मंत्री पद

 

दिल्ली की राजनीति में नया अध्याय जुड़ गया है। रेखा गुप्ता ने गुरुवार (20 फरवरी) को राजधानी की चौथी महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ छह विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र से जीतने वाली रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार बंदना कुमारी को 29,000 से अधिक मतों से हराया था।

 

दिग्गज नेता हुए शामिल

रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा मंच पर पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जल्द ही समारोह में शामिल होने वाले थे। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी रामलीला मैदान पहुंचकर रेखा गुप्ता से मुलाकात की।

 

भाजपा ने महिलाओं को दी प्राथमिकता

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आईं लक्ष्मी नगर की कार्यकर्ता रेखा उनियाल ने कहा कि रेखा गुप्ता का मुख्यमंत्री बनना मोदी सरकार द्वारा महिलाओं को सम्मान देने का प्रमाण है।

 

कांग्रेस का बयान

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने नई सरकार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा अब खास विचारधारा के लोगों को बड़े पदों पर भेज रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचीं और रेखा गुप्ता से मुलाकात की।

Share This Article
Exit mobile version