IPL 2024 से पहले सनातन रंग में रंगे दिखे David Warner, गले में भगवा गमछा…राम भक्ति में लीन; देखें वीडियो

By Mohit

David Warner: IPL 2024 के आगाज से पहले दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर अलग ही रंग में नजर आए। वॉर्नर ने फैंस के साथ जय श्री राम का नारा लगाकर एक बार फिर करोड़ों भारतीयों का दिल जीत लिया है। उनका वीडियो भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

जिसमें देखा जा सकता है कि फैंस उन्हें भगवा गमछा पहना रहे हैं और उन्हें राम मंदिर की रेप्लिका गिफ्ट की। इसके बाद फैंस के साथ जय श्रीराम का नारा लगाया।

बता दें कि आईपीएल शुरु होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाईजी ने कप्तान का ऐलान कर दिया। ऋषभ पंत की वापसी पर दिल्ली ने उन्हें फिर से कप्तान बना दिया है। 23 मार्च को मोहली में दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स के साथ भिड़ने को तैयार है। दोनों टीमें मोहली पहुंच गई हैं और अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं।

 

Share This Article
Exit mobile version