Delhi Borewell Rescue Operation News: जल बोर्ड प्लांट में 40 फुट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी…

Mohit

Delhi Borewell Rescue Operation News: दिल्ली के केशोपुर मंडी इलाके में एक बच्चा बोरवेल में गिर गया। केशोपुर मंडी के पास बने जल बोर्ड प्लांट के अंदर एक 40 फुट गहरा बोरवेल है, जिसमें एक बच्चा गिर गया। सूचना मिलते ही फायर सर्विस, एनडीआरएफ और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि बचाव अभियान जारी है। जल्द ही बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही एक टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्र वीर ने कहा, ‘‘रात को विकासपुरी पुलिस थाने को सूचना मिली कि एक व्यक्ति पश्चिमी दिल्ली के केशोपुर (दिल्ली) जल बोर्ड कार्यालय में बने एक बोरवेल में गिर गया है।

Delhi Borewell Rescue Operation News
Delhi Borewell Rescue Operation News

स्थानीय पुलिस के साथ-साथ दमकल की टीम भी मौके पर पहुंची। एनडीआरएफ की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।”(Delhi Borewell Rescue Operation News)  अधिकारी ने कहा कि बोरवेल में गिरे व्यक्ति की पहचान के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

बता दें इससे दिसंबर 2023 में मध्य प्रदेश के आलीराजपुर में भी 5 साल का बच्चा बोरवेल में गिर गया था। ये बच्चा 20 फीट गहरे बोरवेल में फंस गया था। (Delhi Borewell Rescue Operation News) हालांकि, रेस्क्यू टीम ने उसे बाहर तो निकाल लिया लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी थी। करीब साढ़े चार घंटे तक ये रेस्क्यू ऑपरेशन चला था।

लेकिन उसने पहले ही दम तोड़ दिया था. दरअसल, खंडाला में खेलते समय बोरी से ढंके बोरवेल में ये बच्चा गिरा था। घटना इतनी अचानक हुई कि उसे पकड़ा नहीं जा सका. घटना की सूचना पर आनन फानन में प्रशासन की टीम पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। लेकिन बच्चे को बचाया नहीं जा सका।

Share This Article
Leave a Comment