Chandrayaan 3 News: लो आ गई बड़ी खुशखबरी! Shiva Shakti’ नाम के लिए IAU से मिला अप्रूवल

By Mohit

Chandrayaan 3 News: चंद्रयान-3 को लेकर एक बड़ी खुशखबरी आई है। अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ (IAU) ने 19 मार्च को शिव शक्ति नाम को अप्रूव कर दिया है। यानी अब आधिकारिक रूप से वह जगह जहां पर चंद्रयान-3 उतरा, उसे शिव शक्ति प्वाइंट से दुनियाभर में पहचाना जाएगा।

बता दें कि 23 अगस्त 2023 को चांद पर सफल लैंडिंग के तीन दिनों बाद बेंगलुरु में पीएम मोदी ने इसरो सेंटर पर इस नाम की घोषणा की थी।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण का एस्ट्रोजियोलॉजी साइंस सेंटर नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) से वित्त पोषण के साथ IAU की ओर से ग्रहों के नामकरण के गजेटियर का रखरखाव करता है।

26 अगस्त, 2023 को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की कि जिस बिंदु पर चंद्रयान -3 का चंद्रमा लैंडर छुआ था, उसे अब शिव शक्ति के नाम से जाना जाएगा।

पीएम मोदी ने नाम की घोषणा करते हुए कहा था कि ‘वह बिंदु जहां चंद्रयान -3 का चंद्रमा लैंडर उतरा अब शिव शक्ति के नाम से जाना जाएगा।

शिव में मानवता के कल्याण का संकल्प है और शक्ति हमें उन संकल्पों को पूरा करने की शक्ति देती है। चंद्रमा का यह शिव शक्ति बिंदु हिमालय से कन्याकुमारी तक जुड़ाव का एहसास भी कराता है’

Share This Article
Exit mobile version