Byju’s के कर्मचारियों को नहीं मिली जनवरी की सैलरी, बताया कारण

Mohit

Byju’s : मुश्किलों से जूझ रही एडटेक कंपनी Byju’s ने अपने कर्मचारियों को जनवरी महीने की सैलरी नहीं दी है। कंपनी ने पहले अपने कर्मचारियों के लिए जनवरी का वेतन भुगतान 1 फरवरी को सूचीबद्ध किया था।

जिसमें अब देरी हो रही है। हालांकि, कंपनी ने कर्मचारियों को ईमेल कर बताया है कि कुछ निवेशकों द्वारा आर्टिफिशियल क्राइसिस के कारण वेतन में देरी हो रही है।

Byju’s के अमेरिकी यूनिट ने डेलावेयर की अमेरिकी अदालत में चैप्टर 11 बैंकरप्सी प्रोसिडिंग्स के लिए अप्लाई किया है। इस यूनिट पर 1 अरब से लेकर 10 अरब डॉलर तक की देनदारियों होने की बात कही गई है।

अदालत में दायर याचिका के अनुसार, Byju’s की अल्फा यूनिट ने अपने एसेट्स 50 करोड़ से 1 अरब डॉलर की रेंज में लिस्ट किए हैं। अनुमानित लेनदारों की संख्या 100 से 199 के बीच दिखाई गई है।

बायजू रवीन्द्रन का स्टार्टअप Byju’s, भारत के सबसे लोकप्रिय स्टार्टअप्स में से एक था। इसकी साल 2022 में वैल्यूएशन 22 अरब डॉलर थी। वर्तमान में स्टार्टअप गंभीर नकदी संकट से जूझ रहा है।

हाल ही में कर्जदारों ने इसके खिलाफ इनसॉल्वेंसी प्रोसिडिंग्स शुरू की है। Byju’s के कुछ निवेशकों का कहना है कि स्टार्टअप की वैल्यूएशन गिरकर 1 अरब डॉलर से 3 अरब डॉलर के बीच रह गई है।

 

Share This Article
Leave a Comment