हरियाणा के लोकसभा उम्मीदवारों पर दिल्ली में मंथन

दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में भाजपा चुनाव समिति की पहली बैठक हुई। 20 ऑब्जर्वरों द्वारा प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों पर किए गए सर्वे की रिपोर्ट पेश की गई। 9 सिटिंग सांसदों के नाम केंद्रीय चुनाव समिति को भेजे गए पैनल में शामिल किए गए हैं। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का नाम पैनल में नहीं है। बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, बीजेपी के अध्यक्ष नायब सैनी, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, राव इंद्रजीत सिंह, ओपी धनखड़, चौधरी बीरेंद्र सिंह, कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर, पूर्व राष्ट्रीय सचिव सुधा यादव, कैप्टन अभिमन्यु, रामबिलास शर्मा और राज्यसभा सांसद सुभाष बराला मौजूद रहे।

हरियाणा कांग्रेस ने आप के साथ सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय होने के बाद अपने हिस्से की 9 लोकसभा सीटों पर संभावित प्रत्याशियों का पैनल तैयार कर लिया है। पैनल में 8 विधायकों के नाम शामिल हैं। रोहतक लोकसभा सीट से सिर्फ राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम पैनल में शामिल किया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा का नाम सिरसा और अंबाला दोनों लोकसभा सीटों के पैनल में रखा गया है।

हरियाणा भाजपा इलेक्शन मोड में चल रही है। रोहतक भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने संकल्प पत्र को लेकर लोगों द्वारा सुझाव लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष ने इसके लिए एक मोबाइल नंबर 9090902024 भी जारी किया है। कांग्रेस ने भी अपने संभावित उम्मीदवारों के नामों का पैनल तैयार कर लिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version