BJP Second List Released: BJP की दूसरी लिस्ट जारी, गडकरी समेत इन दिग्गजों को मिला टिकट

Mohit
By Mohit

BJP Second List Released : भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, त्रिपुरा और उत्तराखंड से 72 उम्मीदवारों का एलान किया है।

गडकरी समेत इन दिग्गजों को मिला टिकट

नागपुर से नितिन गडकरी

हमीरपुर से अनुराग ठाकुर

हरिद्वार से त्रिवेंद्र सिंह रावत

मुंबई उत्तर से पीयूष गोयल

करनाल से मनोहर लाल खट्टकर

धारवाड़ से प्रह्लाद जोशी

नॉर्थ-वेस्ट से योगेंद्र चंदोलिया

फरीदाबाद से कृष्णपाल गुर्जर

दूसरी लिस्ट में छह संसदीय सीटों के लिए नाम घोषित

भारतीय जनता पार्टी ने दूसरी लिस्ट में छह संसदीय सीटों के लिए नाम घोषित कर दिए हैं। हालांकि, दूसरी लिस्ट में सोनीपत, रोहतक, कुरुक्षेत्र व हिसार का फैसला अभी हुआ नहीं है। बीते दिन मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री पद से कैबिनेट पद से इस्तीफा दिया। अब लोकसभा चुनाव के लिए वह करनाल से चुनाव लड़ेंगे।

195 उम्मीदवारों की लिस्ट

 इससे पहले पार्टी ने 2 मार्च को 16 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 195 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। पहली लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गजों के नाम शामिल थे। बता दें, बीते सोमवार को बीजेपी की चुनाव समिति की बैठक हुई थी, जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि पार्टी जल्द ही दूसरी लिस्ट भी जारी कर सकती है।

Share This Article