BJP First Candidate List : BJP की लिस्ट में क्या है खास? इन सांसदों का पत्ता साफ तो हैरान कर देंगे ये नाम

BJP First Candidate List :  BJP ने 195 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। इस लिस्ट को काफी सोच समझकर तैयार किया गया है। इसमें 34 केंद्रीय मंत्रियों को टिकट मिला है। 28 महिला कैंडिडेट हैं।

47 युवा यानी 50 साल से कम उम्र के कैंडिडेट बनाए गए हैं। 17 SC, 18 ST और 57 OBC प्रत्याशी बनाए गए हैं। पार्टी ने एक मुस्लिम कैंडिडेट खड़ा किया है। BJP ने केरल के मलप्पुरम से डॉ. अब्दुल सलाम को टिकट दिया है।

इस सूची के अनुसार, उत्तर प्रदेश की 51 सीटों के लिए उम्मीदवारों की लाइनअप की गई है, जिसमें वाराणसी सहित कई बड़े और छोटे शहर शामिल हैं। पश्चिम बंगाल में 20, मध्य प्रदेश में 24, गुजरात में 15, राजस्थान में 15, केरल में 12, तेलंगाना में 9, असम में 11, झारखंड में 11, छत्तीसगढ़ में 11, दिल्ली में 5, जम्मू-कश्मीर में 2, उत्तराखंड की 3, अरुणाचल की 2, गोवा की 1, त्रिपुरा की 1, अंडमान की 1, दमन और दीव की 1 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

सीआर पाटिल ने लोकसभा चुनावों की तैयारियों के साथ ही कार्यकर्ताओं के लिए सबसे बड़ा लक्ष्य निर्धारित कर दिया है।

उन्होंने गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटों को पांच लाख वोटों के अंतर से जीत हासिल करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए लगातार मतदाताओं से संपर्क किया जा रहा है।

बता दें भाजपा की पहली सूची में कई वर्तमान सांसदों के टिकट भी काटे गए हैं। दिल्ली में प्रवेश वर्मा, गौतम गंभीर का पत्ता साफ हुआ है तो वहीं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विदिशा संसदीय सीट से मैदान में उतारा गया है। दिवंगत पूर्व मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को भाजपा ने नई दिल्ली सीट से प्रत्याशी बनाया है।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version