Bihar CM Nitish Kumar Floor Test LIVE: वोटिंग से पहले JDU के पाले में गए RJD के 3 विधायक, पढ़ें पूरी खबर

Bihar CM Nitish Kumar Floor Test LIVE: बिहार विधानसभा की कार्यवाही जारी है। फ्लोर टेस्ट से पहले RJD के 3 विधायक चेतन आनंद, प्रह्लाद यादव और नीलम देवी JDU पाले में चली गई हैं।

चेतन आनंद जेल में बंद बाहुबली नेता आनंद मोहन के बेटे हैं और नीलम देवी अनंत सिंह की पत्नी है। प्रह्लाद यादव भी सत्ता पक्ष की ओर जाकर बैठ गए हैं। इस पर तेजस्वी यादव ने उप सभापति से विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि ये विधायक सत्ता पक्ष की तरफ नहीं बैठ सकते।

NDA में क्यों गए नीतीश कुमार ?
पिछले दिनों बिहार में RJD का साथ छोड़ नीतीश कुमार ने NDA का हाथ थाम लिया था. लोकसभा से पहले नीतीश का BJP के साथ जाना उनकी पार्टी को बड़ा फायदा पहुंचा सकता है।

जानकारों के मुताबिक वह अब लोकसभा चुनाव में ज्यादा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार पाएंगे। इसके अलावा बिहार में लागू होनी वाली सभी परियोजनाओं का वो अकेले क्रेडिट ले सकेंगे।  साथ ही RJD में आने के बाद बिखर चुके अपने कार्यकर्ताओं को भी एकजुट कर सकेंगे ।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version