Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी बोले- देश की सबसे 10 बड़ी कंपनियों में दलित, आदिवासी व पिछड़े वर्ग की कोई भागीदारी नहीं

  • कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा कानपुर पहुंची

कानपुर : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा कानपुर पहुंची है। यहां से यात्रा पनचक्की चौराहा, नरौना माल रोड चौराहा, घसियारी मंडी, हूलागंज चौराहा गणेश मंदिर होते हुए घंटाघर पहुंचेगी। राहुल की अगवानी के लिए प्रमुख कांग्रेसजनों एवं पदाधिकारी पहुंचे हैं।

इस दौरान राहुल ने कहा कि नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने आया हूं। देश की सबसे बड़ी 10 कंपनियों में दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्ग की कोई भागीदारी नहीं है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा क्रांतिकारी कदम जातीय जनगणना की जानी जरूरी है।

आगे कहा कि हम फाइनेंशियल सर्वे कराएंगे। लोगों के पास कितना धन है, हकीकत पता चल जाएगी। टाटा, अंबानी, बिरला, इस देश के नए राजा है। कहा कि आपको सताया जा रहा है। भर्ती करते हैं, लेकिन पेपर लीक करा देते हैं। युवाओं से कहा जितना चिल्ला सकते हो चिल्लाओ, आपको रोजगार नहीं मिलेगा।

नरेंद्र मोदी नहीं चाहते हैं कि पिछड़े, आदिवासी दलितों को आगे बढ़ाया जाए। राम मंदिर आयोजन में कितने दलित, आदिवासी और पिछड़े हैं। वहां आपने अंबानी को देखा, लेकिन दलित-पिछड़ों को नहीं देखा होगा। बता दें कि यात्रा के दौरान सुरक्षा में चुक हुई है। एक ड्रोन भी पकड़ा गया है।

राहुल गांधी की सुरक्षा में पुलिस के साथ रहेगी पीएसी : भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी की सुरक्षा में पुलिस और पीएसी के पुख्ता इंतजाम किए हैं। एक कंपनी पीएसी के साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं। कांग्रेस नेता को जेड प्लस सुरक्षा मिली है। एडिशनल सीपी हरीश चंदर ने बताया कि तय मार्ग पर पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version