Bhajan Lal Sharma New Chief Minister of Rajasthan: भजन लाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए मुख्यमंत्री

Bhajan Lal Sharma New Chief Minister of Rajasthan

Bhajan Lal Sharma New Chief Minister of Rajasthan: राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के नाम का एलान कर दिया गया है। भजन लाल शर्मा के हाथों में अब राज्य की सत्ता की कमान होगी। भाजपा विधायक दल की बैठक में भजन लाल शर्मा के नाम पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई गई।

राजस्थान में दो डिप्टी सीएम Bhajan Lal Sharma New Chief Minister of Rajasthan

वे सांगानेर विधानसभा सीट से विधायक हैं। इनके नाम का प्रस्ताव पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने रखा। इसके साथ ही पार्टी ने तय किया है कि राजस्थान में दो डिप्टी सीएम भी होंगे। इसके लिए प्रेम चंद बैरवा और दीया कुमारी के नाम पर मुहर लगी है। स्पीकर के लिए वासुदेव देवनानी का नाम फाइनल किया गया है।

भजन लाल शर्मा सामान्य वर्ग से Bhajan Lal Sharma New Chief Minister of Rajasthan

बताते चलें कि भजन लाल शर्मा सामान्य वर्ग से हैं। संघ की पृष्ठभूमि से आते हैं। लंबे समय से वह संघ से जुड़े हुए हैं। साथ पार्टी में भी उनकी अच्छी पकड़ है। भजन लाल शर्मा की उम्र 55 साल है। वह पोस्ट ग्रेजुएट हैं। शर्मा भरतपुर के रहने वाले हैं। लेकिन, पार्टी ने उन्हें जयपुर जिले की सांगनेर विधानसभा सीट से पहली बार टिकट दिया था। जहां से जीत दर्ज कर वह विधायक बने हैं।

यह भी पढ़ें-: RVNL Recruitment 2023: रेल विकास निगम लिमिटेड ने निकाली 50 मैनेजर पदों की भर्ती

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version