एनिमल की सक्सेस पार्टी में पहुंचे बॉबी देओल: Animal Success Party

Animal Success Party

Animal Success Party: एक्टर बॉबी देओल को फिल्म ‘एनिमल’ से खूब प्यार मिला। इस फिल्म में वह अबरार की भूमिका में नजर आये थे। भले ही इस फिल्म में बॉबी का रोल कम समय के लिए था लेकिन बॉबी देओल ने अपनी एक्टिंग से प्रभावित किया। फिल्म में बॉबी का एंट्री सीन सोशल मीडिया पर वायरल है। बॉबी देओल की फैन फॉलोइंग भी काफी बढ़ गई है। फैंस उनसे मिलने के लिए बेताब रहते हैं।

यह भी पढ़ें-:  गीता में वर्णित हैं 18 योग, इनके जर‍िए ही श्रीकृष्ण ने अर्जुन को द‍िया था ज्ञान

एनिमल की सक्सेस पार्टी में छाए बॉबी

अब शनिवार को फिल्म की सक्सेस पार्टी रखी गई। इस पार्टी में आलिया भट्ट से लेकर कई स्टार्स नजर आए। बॉबी देओल भी पार्टी में पहुंचे। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बॉबी देओल के फैंस उनसे मिलने की कोशिश करते दिखे।

बॉबी देओल के बॉडीगार्ड ने फैंस को दिया धक्का Animal Success Party

इस दौरान बॉबी देओल के बॉडीगार्ड फैंस को पुश करते दिखे। ये देखकर बॉबी ने बॉडीगार्ड को रोका और कहा कि आराम से, धक्का मत मारे। इसके बाद बॉबी को एक क्यूट सी फैन के साथ पोज भी करते हुए देखा । फैंस को बॉबी का ये स्वीट जैस्चर काफी पसंद आ रहा है।

Animal Success Party

फिल्म में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में हैं, इसमें रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और तृप्ति डिमरी जैसे सितारे भी अहम किरदार में नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन संदीप वांगा रेड्डी ने किया है। फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट रही। सक्सेस पार्टी में रणबीर कपूर पत्नी आलिया के साथ नजर आए। दोनों एक साथ काफी खुश नजर आ रहे थे। इस पार्टी में आलिया के पिता महेश भट्ट और रणबीर की मां नीतू कपूर भी शामिल हुईं। पार्टी में एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी का लुक भी छाया रहा।

यह भी पढ़ें-: रेल विकास निगम लिमिटेड ने निकाली 50 मैनेजर पदों की भर्ती

यह भी पढ़ें-: अब आपका फ़ोन चोरी या खोने पर संचार साथी पोर्टल करेगा मदद

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version