Anant Radhika Wedding: लालू परिवार की उपस्थिति पर सियासी हलचल, Vijay Sinha का तंज- “अंबानी को क्या मुंह दिखाएंगे?”

Rajiv Kumar

Anant Radhika Wedding: मुंबई में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की भव्य शादी हो रही है, लेकिन बिहार में सियासी माहौल गर्म है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के परिवार समेत अंबानी के भेजे चार्टर्ड विमान से मुंबई जाने पर बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने सवाल उठाया कि अंबानी को कोसने वाले तेजस्वी यादव अब किस मुंह से उनका सामना करेंगे।

अनंत-राधिका की शादी: लालू परिवार का मुंबई जाना

मुकेश अंबानी ने लालू परिवार के लिए स्पेशल चार्टर्ड विमान पटना भेजा, जिससे पूरा परिवार मुंबई के लिए रवाना हुआ। इस पर बीजेपी नेता और राज्य के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा, “वाह रे जंगलराज के युवराज, राजद के शहजादे ट्विटर बॉय। बताइए ना कहां जा रहे हैं पूरे परिवार के साथ मंगल मनाने। लोग जानना चाहते हैं।”

विजय सिन्हा का बयान: कथनी और करनी में अंतर

विजय सिन्हा ने कहा, “तेजस्वी यादव देश के उद्योगपतियों, विशेष रूप से अंबानी और अडाणी के खिलाफ जहर उगलते रहे हैं। सदन में उन्होंने बड़े जोर-शोर से कहा था कि हम चार्टर्ड विमान नहीं लेते हैं। अब उसी चार्टर्ड विमान का उपयोग कर रहे हैं।”

अंबानी के खिलाफ तेजस्वी के बयान

विजय सिन्हा ने कहा, “तेजस्वी यादव और उनके सहयोगी राहुल गांधी, ममता बनर्जी सभी अंबानी के निमंत्रण पर शादी में शामिल हो रहे हैं। चुनाव के पहले आपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी बहुत जहर उगला था।”

जनता सब देख रही है

विजय सिन्हा ने जोर देते हुए कहा, “चुनाव से पहले आपने उद्योगपति के खिलाफ माहौल बनाया था। उस समय आपको झूठ नहीं बोलना चाहिए था। कथनी-करनी में समानता होनी चाहिए। जनता सब देख रही है, इससे सबक लीजिए।”

Share This Article