Farmer Protest: सभी फसलों पर MSP खरीद की गारंटी सहित कई मांगों के लिए किसानों का केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन जारी है। हिसार जिले से दिल्ली कूच कर रहे किसानों को पुलिस ने ढंदूर गांव के पास रोक दिया।
इस दौरान सतबीर गढ़वाल, विजय भाम्भू, कुलदीप खरड़, अनिल व महेंद्र डूडी सहित कई किसान नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इसके बाद किसान ढ़ंदूर पुल और अग्रोहा टोल प्लाजा के पास धरने पर बैठ गए हैं।
बता दें कि हिसार में किसान मांगों को लेकर लघु सचिवालय में धरने पर बैठे हैं। पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के बैनर तले शुक्रवार को किसानों ने क्रांतिमान पार्क से दिल्ली के लिए पैदल कूच करना था।
जिसे लेकर पुलिस भी सुबह से ही अलर्ट पर मोड पर थी। दिल्ली के लिए निकले किसानों को पुलिस ने अलग-अलग जगह पर रोक लिया।
जानकारी के मुताबिक हिसार पुलिस ने किसानों के एक जत्थे को ढंढूर गांव के पास रोका। लांधड़ी टोल प्लाजा पर भी किसान एकत्रित हुए। पुलिस ने कुछ किसान नेताओं को यहां पर हिरासत में लिया।