Vande Bharat Express Train: इस राज्य के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! मिलने जा रही वंदे भारत ट्रेन की सौगात, इस दिन होगा उद्घाटन

Mohit

Vande Bharat Express Train: भारतीय रेलवे ने एक नई पहल के तहत कर्नाटक को एक और वंदे भारत ट्रेन का तोहफा मिलने वाला है। इसे बेंगलुरु और कलबुर्गी के बीच नए सेमी-हाई-स्पीड मार्ग पर चलाने की मंजूरी दी है, जो यात्रीगण को सुरक्षित, तेज, और सुखद सफर का आनंद देगा। कलबुर्गी से सांसद उमेश जाधव ने इस बड़े कदम की सूचना दी, बताते हुए कि नई वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन 12 मार्च को होगा।

क्षेत्र के लोगों को मिलेगा काफी फायदा

बेंगलुरु-कलबुर्गी वंदे भारत ट्रेन से कल्याण कर्नाटक क्षेत्र के लोगों काफी फायदा मिलेगा। अब यहां के लोग राजधानी बेंगलुरु का सफर आसानी से कर पाएंगे। साथ ही स्टूडेंट, बिजनेसमैन और सरकारी नौकरी करने वाले भी बेंगलुरु और कलबुर्गी के बीच अब सुगम यात्रा कर सकेंगे।

मंगलुरु को भी मिली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात

मालूम हो बेंगलुरु से फिलहाल धारवाड़, बेलगावी, हुबली, चेन्नई, कोयंबटूर, मैसूर और हैदराबाद के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सुविधा मौजूद है। कुछ दिनों पहले ही बेंगलुरु-धारवाड़ वंदे भारत को उत्तरी कर्नाटक के बेलगावी तक बढ़ाया गया है। कर्नाटक के तटीय शहर मंगलुरु को भी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिल चुकी है। यह ट्रेन गोवा के मडगांव को मंगलुरु से जोड़ती था। अब बेंगलुरु और मंगलुरु के बीच वंदे भारत ट्रेन की मांग हो रही है।

 

Share This Article
Leave a Comment