Elvish Yadav News: एल्विश की बढ़ी मुश्किलें! नोएडा पुलिस ने किया ये बड़ा खुलासा

Mohit

Elvish Yadav News:  बिग बॉस विनर एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रेव पार्टियों में नशे के लिए सांपों के जहर का इस्तेमाल करने के मामले में नोएडा पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक FSL रिपोर्ट में कोबरा और करैत सांपों का जहर पाया गया है।

बीजेपी सांसद मेनका गांधी के NGO PFA ने एल्विश पर रेव पार्टियों में सांपों का जहर सप्लाई करने का आरोप लगाया था। इसके बाद एल्विश समेत कई लोगों पर FIR दर्ज की गई थी।

आरोप है कि एल्विश यादव हरियाणा और एनसीआर के फार्म हाउसों में जिंदा सांपों के साथ वीडियो शूट कराते थे। साथ ही रेव पार्टी में सांप के जहर का भी यूज होता था।

नोएडा पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को अरेस्‍ट किया था। इनके कब्‍जे से 9 जहरीले सांप और 20 मिलीमीटर जहर बरामद हुआ था। इनमें पांच कोबरा, एक अजगर, दो-दो मुंहे सांप और एक रैट स्‍नेक था। इसी जहर को जांच के लिए भेजा गया था।

ये जहर करैत प्रजाति के सांप का निकला है। ये सांप काफी जहरीला होता है। फिलहाल माना जा रहा है कि एल्विश यादव की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती हैं।

 

Share This Article
Leave a Comment