Kisan Andolan Live: किसान आंदोलन में अब तक 13 घायल, प्रशासन को HC से फटकार

Mohit
Kisan Andolan Live

Kisan Andolan Live: किसानों और प्रशासन की अपनी-अपनी जिद के चलते दिल्ली के सीमावर्ती इलाकों में तनाव बढ़ता जा रहा है। प्रशासन और किसानों की जंग में 13 लोग घायल हो चुके हैं।

इससे संबंधित एक याचिका पर चंडीगढ़ HC ने प्रशासन को फटकार लगाते हुए किसानों को आंदोलन के लिए जगह उपलब्ध कराने और बल प्रयोग को अंतिम विकल्प के तौर पर इस्तेमाल करने की ताकीद की है।

किसान आंदोलन के चलते हिमाचल प्रदेश से फिलहाल कोई भी बस अभी दिल्ली नहीं जाएगी। प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से 300 से ज्यादा बसें देश की राजधानी दिल्ली को जाती है।

कल हरियाणा पुलिस के फैसले के बाद हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) बसों को दिल्ली भेजने को लेकर फैसला लेगा।

प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने लगातार ड्रोन के जरिये आंसू गैस के गोले छोड़े।

हालांकि, इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने ड्रोन पर भी पथराव किया। शंभु बॉर्डर पर पत्रकार के भी घायल होने की खबर है।

 

Share This Article
Leave a Comment