76वां गणतंत्र दिवस 2025: गणतंत्र का गौरव, देश का सम्मान

Rajiv Kumar

76वां गणतंत्र दिवस 2025: गणतंत्र का गौरव, देश का सम्मान

भारत आज अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। यह दिन 26 जनवरी 1950 को भारत के संविधान को अपनाने की ऐतिहासिक घटना की याद दिलाता है। यह भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं और विविधता में एकता का प्रतीक है। इस खास मौके पर पूरे देश में रंगारंग कार्यक्रम, भव्य परेड और सांस्कृतिक झलकियां प्रस्तुत की जा रही हैं।

10:22 AM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी और समारोह पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए।
10:11 AM: पीएम मोदी ने राष्ट्र की ओर से शहीदों को नमन किया।
10:01 AM: केरल के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर और मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने तिरुवनंतपुरम में तिरंगा फहराया।
9:55 AM: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली स्थित अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

देशभर से जुड़ी खास खबरें

लखनऊ में सीएम योगी का संदेश:
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में तिरंगा फहराया और महान शहीदों को नमन करते हुए भारत के लोकतांत्रिक आदर्शों की प्रशंसा की।

‘सारे जहां से अच्छा’ से शुरू हुई परेड:
कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड का शुभारंभ 300 सांस्कृतिक कलाकारों द्वारा “सारे जहां से अच्छा” धुन के साथ हुआ।

बेंगलुरु में राष्ट्रीय ध्वज फहराया:
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बेंगलुरु में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार मौजूद रहे।

गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा और सम्मान

दिल्ली में गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा कड़ी की गई है। 70,000 से अधिक पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बल तैनात हैं। वहीं, बस्तर में नक्सलियों के गढ़ में तिरंगा लहराने की तैयारियां पूरी हैं।

विदेशी मेहमान:
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुबियांतो इस साल गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि हैं। पीएम मोदी ने उन्हें विशेष सम्मान के साथ आमंत्रित किया।

राष्ट्रपति मुर्मू का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कहा, “भारत विश्व की प्राचीनतम सभ्यताओं में से एक है, जो ज्ञान और विवेक का प्रतीक है।” उन्होंने देश की लोकतांत्रिक यात्रा की प्रशंसा करते हुए नागरिकों को शुभकामनाएं दीं।

Share This Article