उत्तर भारत में मौसम का हाल: घना कोहरा, शीतलहर और कोल्ड-डे का अलर्ट

Rajiv Kumar

उत्तर भारत में मौसम का हाल: घना कोहरा, शीतलहर और कोल्ड-डे का अलर्ट

 

उत्तर भारत में अचानक गर्मी का अहसास हुआ है, लेकिन मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना जताई है। 27 जनवरी तक 11 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

 

बिहार में तीन दिन का कोल्ड-डे अलर्ट:

बिहार में 24 से 26 जनवरी तक कोल्ड-डे की स्थिति रहेगी। राज्य के कई हिस्सों में भीषण ठंड का सामना करना पड़ेगा। इसी के साथ, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में 24 और 25 जनवरी को शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।

अगले तीन दिन का मौसम पूर्वानुमान:24 जनवरी:

  • पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, ओडिशा, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घने कोहरे का अलर्ट।
  • पंजाब और हिमाचल प्रदेश में शीतलहर की चेतावनी।
  • अरुणाचल प्रदेश, पूर्वोत्तर असम और लक्षद्वीप में बारिश और बिजली गिरने की संभावना।

25 जनवरी:

  • हिमाचल प्रदेश और पंजाब में शीतलहर का असर जारी रहेगा।
  • बिहार में कोल्ड-डे की स्थिति दूसरे दिन भी बरकरार रहेगी।
  • पूर्वी उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, ओडिशा, असम और पूर्वोत्तर राज्यों में घना कोहरा रहेगा।

26 जनवरी:

  • बिहार में तीसरे दिन भी कोल्ड-डे की स्थिति बनी रहेगी।
  • ओडिशा और पूर्वोत्तर राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट।

आगे का मौसम कैसा रहेगा?

  • उत्तर पश्चिम भारत: अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2°C तक की गिरावट की संभावना। इसके बाद चार दिनों तक तापमान स्थिर रहेगा।
  • मध्य भारत: अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3°C की कमी, फिर दो दिन कोई खास बदलाव नहीं होगा।
  • पूर्वी भारत: अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान स्थिर रहेगा, लेकिन इसके बाद चार दिनों में 3-5°C तक गिरावट की उम्मीद है।
  • देश के बाकी हिस्सों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
Share This Article