साइबर सुरक्षा पर खतरा: अमेरिका के बाद भारत बना साइबर हमलों का दूसरा सबसे बड़ा निशाना
साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं ने भारत को दुनिया में साइबर हमलों का दूसरा सबसे बड़ा निशाना बना दिया है। हालिया क्लाउडएसइके की रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में भारत की 95 संस्थाओं को डेटा चोरी और साइबर हमलों का सामना करना पड़ा। इस सूची में अमेरिका पहले स्थान पर है, जबकि भारत दूसरे और इज़राइल तीसरे स्थान पर रहा।
क्लाउडएसइके की थ्रेटलैंडस्केप रिपोर्ट 2024 के अनुसार, अमेरिका पर सबसे अधिक 140 साइबर हमले किए गए। भारत पर 95 हमले दर्ज हुए, जबकि इजरायल 57 साइबर हमलों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
भारत में 108 रैंसमवेयर हमलों के मामले सामने आए।
उत्तर प्रदेश के एक शहर में 2024 के दौरान साइबर अपराधियों ने 30 करोड़ रुपये की ठगी की।
रिपोर्ट ने भारत की साइबर सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने की आवश्यकता को उजागर किया है। सरकार और संस्थाओं को मिलकर डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर को सुरक्षित करने और डेटा चोरी के मामलों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे।
Sign in to your account