Gold in Air: रोज हवा में उड़ रहा 5 लाख का सोना, लेकिन इसे ले पाना कठिन, आखिर जाने क्यों?

Mohit
By Mohit

Gold in Air: अंटार्कटिका का माउंट एरेबस ज्वालामुखी रोजाना करीब 80 ग्राम क्रिस्टलीकृत सोने से युक्त गैस वायुमंडल में छोड़ रहा है। यानी हर रोज इस ज्वालामुखी से ₹5 लाख का सोना निकलता है।

1972 से लगातार हो रहा विस्फोट

NASA अर्थ ऑब्जर्वेटरी के मुताबिक ज्वालामुखी से सोने के अलावा भी कई कीमती धातुएं निकलती हैं। यहां 1972 से लगातार विस्फोट हो रहा है। ज्वालामुखी तक पहुंचना बेहद मुश्किल है, क्योंकि यहां किसी भी तरह के उपकरण काम नहीं करते।

आते रहते हैं भूकंप

बता दें यहां पल-पल भूकंप आते रहते है। कुछ महीनों पहले वैज्ञानिकों को यहां बर्फ के नीचे खारे पानी की नदी मिली थी, जो तकरीबन एक किलोमीटर फैली हुई है। नदी बनने के पीछे मान्‍यता है कि करीब 7000 से 5000 साल पहले जब समुद्र यहां हुआ करता था,

तो उसका पानी तेजी से तलछटों में समा गया। बाद में यह बर्फ से घुल कर मिल गया। साइंटिस्‍ट सालों से इस जगह की खोज करने में लगे है, जिसमें कई चौंकने वाले खुलासे सामने आये हैं।

Share This Article