चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर 24 घंटे उड़ानों की आवाजाही: रात में भी उतर सकेंगे विमान

चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर 24 घंटे उड़ानों की आवाजाही: रात में भी उतर सकेंगे विमान

चंडीगढ़: अब देश-विदेश जाने वाले लोग रात में भी चंडीगढ़ से उड़ान भर सकेंगे। चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर रात में भी उड़ानों की आवाजाही शुरू होने जा रही है। इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा अत्याधुनिक उपकरण लगाए गए हैं, ताकि रात और खराब मौसम में भी विमान सुरक्षित रूप से उतर सकें। इसका पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के व्यापारियों को काफी फायदा होगा।

15 मई से शुरू होगी यह नई उड़ान

जानकारी के अनुसार, 15 मई से चंडीगढ़ हवाई अड्डे से अबू धाबी के लिए एक नई उड़ान शुरू होने जा रही है। इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान संख्या 6E 1417 रात 10:15 बजे अबू धाबी से उड़ान भरेगी और सुबह 3:30 बजे चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर पहुंचेगी। इसी तरह, 16 मई को उड़ान संख्या 6E 1418 रात 2:45 बजे चंडीगढ़ से उड़ान भरेगी और सुबह 5 बजे अबू धाबी पहुंचेगी। एयरलाइंस कंपनी ने इन उड़ानों के लिए टिकटों की बुकिंग भी शुरू कर दी है।

पहले रद्द हो चुकी थीं उड़ानें

गौरतलब है कि चंडीगढ़ हवाई अड्डे से पहले बैंकॉक और शारजाह के लिए दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गई थीं। पहले कोविड-19 के कारण बैंकॉक की उड़ान रद्द कर दी गई थी। वहीं, पिछले साल अक्टूबर में खराब मौसम और धुंध के कारण शारजाह की उड़ान रद्द कर दी गई थी। 24 घंटे उड़ानों की सुविधा शुरू होने के बाद इन उड़ानों के भी फिर से शुरू होने की उम्मीद है।

Exit mobile version