नहीं रहे चौ बंसीलाल के बुलडोजर , सोमवार सुबह ली अंतिम सांस , पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

By Sameer

हरियाणा के पूर्व सहकारिता मंत्री व 2 बार विधायक रहे सतपाल सांगवान का  85 साल की उम्न में निधन हो गया। वह लीवर कैंसर से ग्रसित थे , जिसके चलते वो कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। वे गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। सोमवार तड़के 2 बजकर 45 मिनट पर उन्होने अंतिम सांस ली।

सुबह करीब 8 बजे उनका पार्थिव शरीर चरखी दादरी में उनके निवास स्थान पर लाया गया। दादरी में उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। जहां पर लोगों ने ‘सतपाल सांगवान अमर रहे’ की नारेबाजी की। जहां पर अनेक नेताओं और विधायकों ने उनके अंतिम दर्शन किए। उनके पैतृक गांव चंदेनी में शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया।

वर्तमान में उनके बेटे सुनील सांगवान दादरी से BJP से विधायक हैं। पूर्व सीएम चौ बंसीलाल ने सतपाल सांगवान की राजनीति मे्ं एंट्री करवाई थी। वह बंसीलाल के करीबी थे। उनके भारी भरकम शरीर के कारण बंसीलाल उन्हें बुलडोजर कहा करते थे।

परिजनों के अनुसार, कुछ दिन पहले उनके बेटी की मौत हो गई थी। तब से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। उनके निधन से पहले (2 मार्च) को सीएम नायब सैनी उनसे मिलने पहुंते थे। वहां सीएम ने उनका हालचाल जाना। वहां उनके साथ कैबिनेट मंत्री राव नरवीर सिंह व गुरूग्राम भाजपा जिलाअध्यक्ष कमल यादव भी मौजूद  थे।

Share This Article
Exit mobile version