क्या एल्विश यादव होंगे ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का हिस्सा? खुद किया बड़ा खुलासा!

Rajiv Kumar

क्या एल्विश यादव होंगे ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का हिस्सा? खुद किया बड़ा खुलासा!

रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 15 को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, अभी तक शो की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

एल्विश यादव ने खुद बताया सच

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विनर एल्विश यादव के शो में शामिल होने की चर्चा थी। लेकिन अब उन्होंने खुद इसपर बयान दिया है। एक इंटरव्यू में एल्विश ने मजाकिया अंदाज में कहा, “खतरों के खिलाड़ी में खतरा है और हम खतरों से दूर रहते हैं।” उनके इस बयान से लग रहा है कि वह शो का हिस्सा नहीं होंगे।

किन-किन सितारों की हो सकती है एंट्री?

माना जा रहा है कि शो की शूटिंग मई में शुरू होगी और इसका प्रसारण जून के अंत या जुलाई की शुरुआत में हो सकता है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में ये नाम सामने आए हैं:

  • अविनाश मिश्रा
  • चुम दरांग
  • ईशा सिंह
  • दिग्विजय राठी
  • रजत दलाल
  • सिद्धार्थ निगम
  • भाविका शर्मा
  • सनाया ईरानी
  • मनीषा रानी
  • बसीर अली
  • गुलकी जोशी

एल्विश यादव के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

एल्विश इन दिनों ‘रोडीज 20’ में गैंग लीडर के रूप में नजर आ रहे हैं, जहां उनके साथ नेहा धूपिया, प्रिंस नरूला और रिया चक्रवर्ती भी हैं। इसके अलावा, वह ‘लाफ्टर शेफ’ सीजन 2 में अब्दू रोजिक के साथ दिखाई दे रहे हैं।

Share This Article