ये है दुनिया की चार सबसे गर्म जगह, तापमान सुन खुली रह जाएगी आंखें

ये है दुनिया की चार सबसे गर्म जगह, तापमान सुन खुली रह जाएगी आंखें

धरती पर कई अद्भुत जगहें हैं, जिनमें से कुछ अपनी सुंदरता के लिए मशहूर हैं, तो कुछ अपनी भयानक परिस्थितियों के लिए। आज हम आपको ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दुनिया की सबसे गर्म जगहों में गिनी जाती हैं। इन जगहों का तापमान सुनकर आपके आंखें खुली रह जाएंगी।

यह जगह पृथ्वी पर सबसे गर्म जगह मानी जाती है। 1913 में यहां का तापमान 56.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जो अब तक का सबसे अधिक दर्ज किया गया तापमान है। यह घाटी समुद्र तल से 86 मीटर नीचे स्थित है और चारों तरफ पहाड़ों से घिरी हुई है।

डेथ वैली, कैलिफोर्निया, अमेरिका

 यह रेगिस्तान ईरान में स्थित है और दुनिया का दूसरा सबसे गर्म स्थान माना जाता है। 2005 में यहां उपग्रह द्वारा 80.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया था। यह रेगिस्तान अपनी चिलचिलाती धूप और शुष्क हवाओं के लिए जाना जाता है।

दश्त-ए-लूत, ईरान

 यह शहर पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में स्थित है। यहाँ गर्मियों में तापमान 53 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। तुरबत शहर सूखे और रेगिस्तानी इलाके में बसा हुआ है, जहाँ बारिश बहुत कम होती है।

तुरबत, पाकिस्तान

 यह कुवैत का एक छोटा सा शहर है, जो एशिया में सबसे गर्म जगह मानी जाती है। 2016 में यहां 53.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। मित्रीबाह शहर रेगिस्तान में स्थित है और यहाँ का वातावरण अत्यंत शुष्क होता है।

मित्रीबाह, कुवैत