जोड़ों के दर्द को कम करें ये 7 लाजवाब ड्रिंक्स

जोड़ों का दर्द आजकल की भागदौड़ वाली जिंदगी में एक आम समस्या बन गई है। यह न सिर्फ बुजुर्गों को, बल्कि युवाओं को भी परेशान करती है।

हल्दी वाला दूध

हल्दी अपने एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जानी जाती है। रात को सोने से पहले गर्म दूध में एक चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर पीने से जोड़ों की सूजन और दर्द कम होता है।

अदरक वाली चाय

अदरक में भी एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए आप सुबह नाश्ते के साथ अदरक वाली चाय पी सकते हैं। आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा शहद भी मिला सकते हैं।

संतरे का जूस

संतरे सहित खट्टे फलों में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। विटामिन सी शरीर में कोलेजन बनाने में मदद करता है, जो जोड़ों को मजबूती देता है।

अनानास का जूस

अनानास में ब्रोमेलेन नामक एंजाइम होता है, जो सूजन कम करने में मदद करता है। जोड़ों के दर्द के साथ-साथ गठिया की समस्या में भी अनानास का जूस फायदेमंद होता है।

ग्रीन टी

ग्रीन टी में एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं जो शरीर में सूजन को कम करते हैं। जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए आप दिन में दो से तीन कप ग्रीन टी पी सकते हैं।

पुदीने का पानी

पुदीने की पत्तियों में भी सूजन कम करने वाले गुण होते हैं। एक गिलास गुनगुने पानी में कुछ पुदीने की पत्तियां डालकर उबालें। इसे छानकर दिन में दो से तीन बार पिएं।

फलों का जूस

फलों का मिश्रण बनाकर जूस पीने से भी जोड़ों को फायदा मिलता है। आप अपने पसंद के फलों जैसे संतरा, अंगूर, सेब आदि को मिलाकर जूस बना सकते हैं।

सुबह खाली पेट पपीता खाने के फायदे

MORE STORIES